संदेश

Education लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

चित्र
लखनऊ, 22 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अवनी सोनकर ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है, जिनमें इंग्लैण्ड की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक शामिल है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की बदौलत विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के लगभग 70 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्